Sikandar vs Chhaava Advance Booking- 'सिकंदर' नहीं तोड़ पाई 'छावा' का रिकॉर्ड, फीका पड़ा सलमान खान का स्टारडम!

Sikandar vs Chhaava Advance Booking- मेगास्टार सलमान खान फिर से अपने फैंस के लिए ईदी लेकर आ रहे हैं। जी हां इस ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हो रही है और कहा जा रहा है कि फिल्म से सलमान खान दमदार वापसी करने वाले हैं।
30 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर चर्चा है। पहले दिन सलमान खान की सिकंदर की एडवांस बुकिंग सामने आई है और ये काफी निराश करने वाली है। सिकंदर ने जवान तो छोड़ा विक्की कौशल की फिल्म छावा को भी टक्कर नहीं दी है। रिपोर्ट्स ने सलमान खान के फैंस को एक बार फिर निराश किया है।
छावा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई सिकंदर
पहले दिन के एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की बात करें तो सैकनिल्क ने बताया कि फिल्म महज 3.98 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। जी हां, इस फिल्म के करीब 136611 टिकट ही बिके हैं जो कि काफी छोटा नंबर है।
सलमान खान के स्टारडम को देखते हुए इतने टिकट्स बिकना अच्छी खबर नहीं है। गौरतलब है कि विक्की कौशल की छावा ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में करीब 13.79 करोड़ का कलेक्शन किया था और इस फिल्म के एडवांस में पहले ही दिन करीब 487798 टिकट बिक गए थे।
अब इतना तो तय है कि सलमान खान की ओपनिंग तगड़ी देगी क्योंकि सलमान खान के फैंस उसी दिन जाकर टिकट लेंगे। लेकिन एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने काफी निराश किया है।
सलमान खान -रश्मिका मंदाना की जोड़ी
सलमान खान इस फिल्म में साउथ की मशहूर अभिनेता रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। रश्मिका जिस फिल्म में नजर आती हैं वो काफी शानदार कमाई करती है। देखने वाली बात होगी कि सिकंदर क्या कमाल करती है। सिकंदर को गजनी के डायरेक्टर एआई मुरुगदोस ने डायरेक्ट किया है और लोगों को फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











