Sikandar Eid Box Office: ईद पर सिकंदर ने भरी हूंकार, दूसरे ही दिन कलेक्शन 50 करोड़ पार

Sikandar Box Office Day 2: सलमान खान (Salman Khan Films) की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar Box Office)' ने ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कुछ बेहतर प्रदर्शन किया है। जहां पहले दिन ये फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर बनने से चूक गई तो वहीं दूसरे दिन ईद का फायदा उठाते हुए फिल्म ने पहले दिन से ज्यादा कमाई की है।
ईद पर सिकंदर की कमाई
'सिकंदर' की रिलीज के दूसरे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'सिकंदर' ने रिलीज के पहले दिन 26.00 करोड़ की कमाई की थी। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सिकंदर' ने रिलीज के दूसरे दिन 29 करोड की कमाई की है। इसी के साथ 'सिकंदर' की दो दिनों की कुल कमाई अब 55 करोड़ रुपये हो गई है।
सिकंदर का ओपनिंग कलेक्शन
'सिकंदर' 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है और इसने पहले दिन 26 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है। इस लिहाज से ये अपनी लागत का महज 13 फीसदी ही वसूल पाई है। हालांकि वीकेंड और ईद पर अभी फिल्म की कमाई खेल कर सकती है।
ऑनलाइन लीक हुई सिकंदर
फिल्म की फीकी शुरुआत होने की एक वजह ये भी है कि ये रिलीज के तुरंत बाद एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई थी। पायरेसी का शिकार होने की वजह से इसकी कमाई पर काफी असर पड़ा है। अब देखने वाली बात होगी कि 31 मार्च को ईद की छुट्टी पर फिल्म की कमाई में तेजी आती है या नहीं। फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं।
सलमान खान की टॉप 5 ओपनर्स
वहीं सलमान खान की टॉप 5 ओपनर्स की बात करें तो 43 करोड़ के कलेक्शन के साथ टाइगर 3 नंबर वन पर है। 42.30 करोड़ की कमाई के साथ भारत सलमान खान की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है। प्रेम रतन धन पायो 40.35 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है। 36.54 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली सुल्तान चौथे नंबर पर है। टाइगर जिंदा है के पहले दिन का कलेक्शन 34.10 करोड़ था, इसके साथ ये फिल्म सलमान खान की पांचवी सबसे बड़ी ओपनर है। छठे नंबर पर है एक था टाइगर जिसने 30.61 करोड़ रुपये कमाए थे।


Click it and Unblock the Notifications