Sikandar BO Day 5- बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा सिकंदर का पांचवा दिन? वर्ल्डवाइड कमाई में जारी है दहाड़!

Sikandar Box Office Day 5- सलमान खान की फिल्म सिकंदर की रिलीज के बाद फैंस में एक खुशी थी लेकिन अब जो हो रहा है वो शायद किसी ने नहीं सोचा होगा। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने वैसी कमाई नहीं की है जिसके लिए इतने दिनों से चर्चा हो रही थी।
सलमान खान की इस एक्शन ड्रामा को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। महज पांचवे दिन ही कुछ ऐसा सामने आया जो कि आपको दंग करने वाला है। खबर आ रही है कि फिल्म ने पांचवे महज 5.7 करोड़ की ही कमाई की है जो कि काफी कम है। सलमान खान की फिल्मों का ऐसा हाल देखकर मेकर्स भी दंग हैं।
पांचवे दिन लड़खड़ाए सिकंदर के पैर
सलमान खान बॉक्स ऑफिस के बादशाह माने जाते हैं। 100 करोड़ का आंकड़ा उनकी फिल्म चुटकियों में पूरा कर लेती है। लेकिन सिकंदर को ऐसा करने में 3 दिन लग गए। इसका कारण ये भी है कि सलमान खान की इस फिल्म को लेकर लोग उतने एक्साइटेड नहीं थे।
फिल्म ने 30 मार्च को रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 26 करोड़ रुपये कमाए थे और ये कमाई हर रोज बढ़ रही थी। लेकिन मंगलवार से ही सिकंदर की रफ्तार में कमी आने लगी और फिल्म ने उस दिन महज 19.5 करोड़ रुपये कमाए। अब ये कमाई पांचवे दिन आते आते 5.7 करोड़ हो गई।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हालांकि फिल्म इंडिया के साथ साथ विदेश में भी रिलीज की गई है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब 158.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि जिस रफ्तार से सिकंदर की कमाई चल रही है और शो कैंसिल हो रहे हैं, ऐसा नहीं लग रहा कि फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचेगी। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितनी कमाई करती है।


Click it and Unblock the Notifications











