Sikandar BO Day 1 Prediction: 'छावा' को टक्कर दे पाएगी सलमान खान की 'सिकंदर' ? कर सकती है इतनी कमाई

Sikandar BO Day 1 Prediction: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर (Sikandar) आज रिलीज होने को तैयार है। सलमान खान ईद के मौके पर फैन्स के लिए हमेशा ही ईदी के तौर पर फिल्म लेकर आते हैं। पिछली बार यानी कि 2023 में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' दीवाली के टाइम पर रिलीज की गई थी। वहीं अब सिंकदर ईद पर धमाल मचाने को पूरी तरह से तैयार है।
सिकंदर ने कर ली अच्छी खासी एडवांस बुकिंग
बता दें कि फिल्म को देखने के लिए फैन्स बहुत एक्साइटेड हो रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला के विजन और मास्टर स्टोरीटेलर ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बनी 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी जा रही है। चलिए एक बार देख लेते हैं कि समलान खान की फिल्म सिकंदर पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी।
5,500 स्क्रीन पर रिलीज होगी सिकंदर
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर 5,500 स्क्रीन पर दिखाई जाएगी और ईद पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर के 22,000 से ज्यादा शोज मिलने की उम्मीद हैं। जिसमें से 19,000 से ज्यादा शोज ऑनलाइन बुक किए जा चुके हैं और 3000 और जोड़े जाने की संभावना है।
ओपिनिंग डे पर इतना कमा सकती है सिकंदर
रिपोर्ट्स की माने तो सिकंदर की एडवांस बुकिंग 9 करोड़ रुपये पहुंच गई है। जो छावा के बाद 2025 की दूसरी सबसे बड़ी बुकिंग है। सामने आ रहे एडवांस बुकिंग के आंकड़े फैन्स को फिल्म देखने के लिए और भी उत्साहित कर रहे हैं। वहीं एडवांस बुकिंग के साथ ही फर्स्ट डे प्रिडिक्शन की बात करें तो फिल्म के पास एडवांस बुकिंग के अलावा ब्लॉक सीटें और हैं जिसे सेल्फी बायिंग के तौर पर देखा जा रहा है। इस कलेक्शन को भी मिलाकर फिल्म का टोटल कलेक्शन 13.52 करोड़ रुपये है। ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 28 से 30 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। फिलहाल तो यह अभी अनुमानित आंकड़े हैं सही आंकड़े फिल्म का पहले शो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
छावा ने की थी बंपर ओपिनिंग
वैसे विक्की कौशल की फिल्म छावा ने 2025 में बड़ी ओपिनिंग दर्ज की थी। फिल्म ने दस्तक देते हुए 31 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन किया था। ऐसे में एनालिस्ट का मानना है कि सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर 30 करोड़ तो कमा लेगी।


Click it and Unblock the Notifications