Sikandar BOC Day 7: वीकेंड पर सिकंदर का हुआ और भी बुरा हाल, पुष्पा 2 और छावा के आधे कलेक्शन तक भी नहीं पहुंची

sikandar box office collection day 7

Sikandar Box Office Collection Day 7: सलमान खान (Salman khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। फैन्स सलमान खान की इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिस हिसाब से फिल्म को लेकर फैन्स में उत्सुकता थी वह उत्सुकता अब सिकंदर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कहीं नजर नहीं आ रही है।

बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अभी तक 100 करोड़ तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म के सातवें दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है।

समलान खान की फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन फिल्म की 32.76% कमाई घटी और तीसरे दिन फिल्म की कमाई घटके 19.5 करोड़ रुपये रह गई। चौथे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। और पांचवें दिन फिल्म ने सिर्फ 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सिकंदर की कमाई छठे दिन सबसे ज्यादा कम रही फिल्म ने सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन उम्मीद थी कि फिल्म सातवें दिन यानी कि वीकेंड पर अच्छी कमाई कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सातवें दिन मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आया। सातवें दिन यानी की वीकेंड पर फिल्म का बुरा हाल दिखा। बता दें कि फिल्म ने वीकेंड पर सिर्फ 3.75 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है।

छावा और पुष्पा 2 से बहुत पीछे
आपको बता दें कि छावा और पुष्पा 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म की कमाई ने तो कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। वहीं सिकंदर के रिलीज होने पर भी फैन्स को ऐसा ही लगा था कि सिकंदर कई रिकॉर्ड्स तोड़ेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। पुष्पा 2 ने हिंदी वर्जन में सात दिनों में 435.1 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं बात छावा की करें तो छावा ने पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया था। वहीं सिकंदर के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 7 दिनों में 100 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X