Sikandar BOC Day 6: छठे दिन मुंह के बल गिरी 'सिकंदर', 50 दिन बाद भी टक्कर दे रही 'छावा'

Sikandar Box Office Collection Day 6: सलमान खान (Salman khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) को लेकर उनके फैन्स की बहुत ही उम्मीदें थीं। हर कोई चाहता थी कि जल्द ही सिकंदर रिलीज हो। ईद के मौके पर फैन्स का यह इंतजार खत्म हुआ और सलमान खान की फिल्म रिलीज हुई।
फिल्म तो रिलीज हुई वहीं अब उसकी कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने शुरुआत के चार दिन तक तो ठीक ठाक कलेक्शन किया, लेकिन फिल्म की अब कमाई गिरती नजर आ रही है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन का रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ चुका है। चलिए जानते हैं कि छठे दिन फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
घट रही सिकंदर की कमाई
समलान खान की फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन फिल्म की 32.76% कमाई घटी और तीसरे दिन फिल्म की कमाई घटके 19.5 करोड़ रुपये हो गई।
छठे दिन फिल्म ने इतना किया कलेक्शन
वहीं चौथे दिन की बात करें तो फिल्म ने चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। चौथे दिन फिल्म सिकंदर की कमाई में पूरा 50% तक की गिरावट दर्ज की गई थी। इस के बाद पांचवें दिन फिल्म ने और भी कम कलेक्शन किया। सिकंदर ने पांचवें दिन सिर्फ 6 करोड़ रुपये तक की कमाई की। वहीं छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने छठे दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भी तक 94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है।
सिकंदर ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़ रुपये
वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो सिकंदर की वर्ल्ड वाइड कमाई काफी अच्छी चल रही है। फिल्म ने अभी तक 169.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। और अब फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए अपने कदम बढ़ा चुकी है।
50 दिन बाद भी कमाई कर रही है छावा
आपको बताते चलें कि विक्की कौशल की फिल्म छावा के बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। बता दें कि लंबे समय के बाद भी फिल्म का क्रेज लोगों के सिर से उतर नहीं रहा है। बताते चलें कि पिछले शुक्रवार को फिल्म ने 32 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। विक्की कौशल की फिल्म 50 दिन बाद भी टक्कर दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications











