Sikandar BO Day 3: ईद के अगले दिन पस्त हुई सिकंदर, 3 दिन बाद भी नहीं वसूल पाई आधा बजट

Sikandar Box Office Collection Day 3: सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म सिकंदर से हर किसी को काफी उम्मीदे थी लेकिन ईद जैसे बड़े त्यौहार पर रिलीज हुई फिल्म उन सभी उम्मीदों पर पानी फेरती दिखाई दे रही है। फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ रहे हैं।
सिकंदर की घटती कमाई
ईद रिलीज के मुकाबले 'सिकंदर' को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि रविवार की छुट्टी और ईद की छुट्टी पर भी 'सिकंदर' बंपर कमाई नहीं कर पाई। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और ये 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।
सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें को सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'सिकंदर' ने रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की थी.दूसरे दिन फिल्म ने 11.54 फीसदी की तेजी के साथ 29 करोड़ का कारोबार किया। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन 'सिकंदर' ने 19.5 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ 'सिकंदर' की तीन दिनों की कुल कमाई अब 74.5 करोड़ रुपये हो गई है
सिकंदर का बजट
'सिकंदर' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं और ये अपना आधा बजट भी वसूल नहीं पाई है। बता दें कि ये फिल्म 200 करोड़ की लागत में बनी है। फिलहाल फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस देखते हुए इसके बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद अब खत्म सी हो गई है।
ईद पर सलमान खान का दीदार
सलमान खान इन दिनों खूब चर्चा में बने हैं। उन्होंने ईद पर भी फैंस को ग्रीट किया था। सलमान खान ने बालकनी से फैंस को ग्रीट किया था। उनकी बालकनी में बुलेट प्रूफ ग्लास लगा था। इस दौरान उनकी भांजी भी साथ थीं। सोशल मीडिया पर उनकी ईद सेलिब्रेशन वाली वीडियोज चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications











