Box Office Prediction: पहले दिन धुआंधार होगी सिद्धार्थ- रितेश की मरजावां की करोड़ों कमाई
लंबे समय बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख एक पूरी तरह से मसाला बॅालीवुड फिल्म लेकर आ गए हैं। इस वीक रिलीज हो रही है मरजावां। डायरेक्टर मिलाप जावेरी की मरजावां दमदार डायलॅाग और रोमांस के साथ एक्शन से लकदक फिल्म है।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस वीक कोई बड़ी फिल्म ना होने की वजह से सिद्धार्थ मल्होत्रा को कलेक्शन के मामले में लाभ मिल सकता है।

हालांकि फिल्म सुपरहिट तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक कमाई आसानी से कर सकती है। फिल्म की यूएसपी रितेश देशमुख हैं जो कि बोने विलेन की भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











