BOX OFFICE: दो स्टार्स.. लेकिन 2018 की सबसे पहली और सबसे बड़ी सुपरफ्लॉप!
जिस फिल्म के साथ नीरज पांडे, मनोज बाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे नाम जुड़े हों.. उस फिल्म से थोड़ी उम्मीदें तो होती हैं। लेकिन हालिया रिलीज फिल्म अय्यारी दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई.. और नतीजतन फिल्म बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिर पड़ी।
इस निर्देशक को समय नहीं दे पा रहे हैं सलमान खान... कैसे बनेगी फिल्म!
10 दिनों में फिल्म ने मुश्किल से 16 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। जबकि फिल्म 60 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। फिल्म की शुरुआत ही काफी धीमी हुई थी.. वहीं, फिल्म की कहानी भी किसी को पसंद नहीं आई।

बता दें, अय्यारी 2018 की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हो चुकी है। खास बात है कि अय्यारी के फ्लॉप होने का फायदा पद्मावत और पैडमैन को खूब मिल रहा है। वहीं, अब सोनू के टीटू की स्वीटी को भी पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। जाहिर है फिल्म अच्छी कमाई करेगी।
यहां जानें 2018 में अब तक की रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस-


Click it and Unblock the Notifications











