BOX OFFICE: इस फिल्म का हिट होना मुश्किल.. 50 करोड़ का तगड़ा बजट!
पिछले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन हिंदी फिल्में रिलीज़ हुई हैं, जिन्होंने सुर्खियों में जगह बनाई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलीन फर्नांडिस की अ जेंटलमैन, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बाबूमोशाय बंदूकबाज़ और कैदी बैंड। तीनों फिल्में एक साथ रिलीज़ हुईं लेकिन तीनों की ही शुरुआत अच्छी नहीं रही।

बात की जाए जैकलीन फर्नांडिस और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अ जेंटलमैन की तो इसकी शुरुआत भी बॉक्स ऑफिस पर खराब रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे में करोड़ की कमाई की और पहले वीकेंड कुल मिलाकर करीब 13.40 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
इस फिल्म के लिए शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले रविवार थोड़ा ठीक रहा और रविवार को लगभग पांच करोड़ का बिज़नेस किया। चलिए नज़र डालते हैं जैकलीन के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर..


Click it and Unblock the Notifications











