BOX OFFICE: 'बागी 3' की आंधी में भी टिकी रही 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'थपप्ड़'- जानें कलेक्शन
टाइगर श्राफ स्टारर फिल्म 'बागी 3' ने ओपनिंग के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म भारत में 4400 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। लेकिन खास बात है कि बागी 3 की आंधी में भी आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और तापसी पन्नू की 'थप्पड़' बॉक्स ऑफिस पर टिकी रही और दोनों फिल्मों ने बढ़िया कमाई की है।
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' ने अपने तीसरे वीकेंड तक 61.01 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 40 लाख, शनिवार को 70 लाख और रविवार को 97 लाख का बिजनेस किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज से ऊपर है।

वहीं, तापसी पन्नू की थप्पड़ ने अपने दूसरे वीकेंड पर तेजी दिखाई है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 95 लाख, शनिवार को 1.95 करोड़ और रविवार को 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 27.84 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धीमे धीमे आगे बढ़ रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते बागी 3 के साथ साथ इन फिल्मों का आंकड़ा कहां तक पहुंचता है। जबकि इस शुक्रवार इरफान खान और करीना कपूर स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज हो रही है, जिससे दोनों फिल्मों की कमाई और भी प्रभावित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












