BOX OFFICE: तीन दिनों में ही बजट पार.. तगड़ा कलेक्शन.. अब कमाएगी PROFIT
आज के दर्शकों को अच्छी फिल्मों की खूब पहचान हो गई है। जिसका सीधा नतीजा हम इस शुक्रवार रिलीज फिल्मों के माध्यम से देख सकते हैं। इस शुक्रवार दो फिल्में रिलीज हुई हैं.. पहली अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म 'बादशाहो' और दूसरी आयुष्मान खुर्राना- भूमि पेडनेकर स्टारर 'शुभ मंगल सावधान'।
ये रही 2017 की आठवीं सुपरहिट फिल्म.. धड़ाधड़ कमाई.. सुपर मुनाफा!
लेकिन बादशाहो के स्टार पॉवर के सामने भी शुभ मंगल सावधान दमदार तरीके से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने तगड़ी की कमाई की है। इतना ही नहीं बल्कि बजट भी पार कर लिया है।
Recommended Video


बता दें, शुभ मंगल सावधान महज 10 करोड़ के बजट पर तैयार की गई है। जो कि फिल्म ने पार कर लिया है.. और अब फिल्म प्रॉफिट कमाएगी। फिल्म को हिट होने के लिए सिर्फ 20 करोड़ की कमाई करनी है। जो कि बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। आयुष्मान- भूमि की जोड़ी ने इससे पहले 'दम लगाके हईशा' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है।
यहां जानें 2017 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











