10 दिन.. और 100 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा.. धमाकेदार निकली फिल्म.. सुपरहिट!
यदि फिल्म का कंटेंट अच्छा हो तो फिल्म दर्शकों के दिल में जगह बना ही लेती है। आयुष्मान खुर्राना- भूमि पेडनेकर स्टारर 'शुभ मंगल सावधान' इसका ताज़ा उदाहरण है। यदि फिल्म का विषय लोगों को पसंद आ गया.. तो फिल्म के लिए हिट क्या.. सुपरहिट होना भी कोई बड़ी बात नहीं।
शुभ मंगल सावधान को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं.. और खास बात है कि महज 10 दिनों में ही फिल्म ने अपने बजट के दुगुना ही ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म से 100 प्रतिशत से भी ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है।

बता दें, शुभ मंगल सावधान महज 10 करोड़ के बजट पर तैयार की गई है। जो कि फिल्म ने तीन दिनों में ही पार कर लिया.. और अब फिल्म धड़ाधड़ प्रॉफिट कमा रही है। फिल्म 25.57 करोड़ की कमाई कर चुकी है.. और सुपरहिट साबित हो गई है।
यहां जानें 2017 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications