BOX OFFICE..बादशाहो की ताबड़तोड़ कमाई के बीच..फिल्म का धमाकेदार कलेक्शन !
एक ओर बॉक्स ऑफिस पर जहां अजय देवगन की बादशाहो ने 50 करोड़ रुपए की कमाई का आकड़ा पार कर लिया है तो वहीं दूसरी ओर इसी फिल्म के साथ रिलीज़ हुई भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल सावधान भी अच्छी कमाई कर रही है।
इस फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन तक 16.99 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और अब भी इस फिल्म की शानदार कमाई जारी है। इस फिल्म ने पहले दिन 2.71 करोड़ का कलेक्शन किया।

वहीं शनिवार को कमाई का आंकड़ा 5.56 करोड़ रुपए रहा। रविवार को 6.19 करोड़ रुपए और सोमवार को फिल्म ने 2.53 करोड़ रुपए कमाए। आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना दोनों की ही इस साल रिलीज़ होने वाली ये दूसरी फिल्म है।
PicsAlert..आखिर क्यों #VIRAL हो रही हैं ऐश्वर्या की लाल साड़ी वाली ये तस्वीरें...!
इससे पहले भूमि की टॉयलेट एक प्रेम कथा ने भी ताबड़तोड़ कमाई की है तो वहीं आयुष्मान खुराना की बरेली की बर्फी ने भी अच्छ खासा कलेक्शन किया है।
ये समय इन दोनों के लिए ही डबल सेलिब्रेशन का है। तो चलिए इसी बात पर इस साल की हिट फिल्मों पर नज़र डाल लेते हैं...


Click it and Unblock the Notifications