BOX OFFICE पर दूसरे दिन ओपनिंग से दोगुना कमा गई शुभ मंगल सावधान!
शुभ मंगल सावधान ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। दरअसल, फिल्म ने दूसरे दिन ओपनिंग से दोगुना ज़्यादा कमाई कर डाली और इससे ये तो तय है कि वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म पर काफी ज़्यादा असर पड़ा।
फिल्म ने 2.7 करोड़ की ओपनिंग की थी और दूसरे दिन 5.6 करोड़ की कमाई की। वहीं माना जा रहा है कि तीसरे दिन भी शुभ मंगल सावधान बॉक्स ऑफिस पर जमकर टिकी रही।

अभी तक शुभ मंगल सावधान ने 8 करोड़ की कमाई कर ली है। और माना जा रहा है कि रविवार के आंकड़े और शानदार होंगे। हो सकता है कि 2017 की पहली सरप्राइज़ हिट यही फिल्म हो।
बॉलीवुड में फिल्मों का भिड़ना हमेशा से एक जंग जीतने के बराबर रहा है। हालांकि कुछ साल पहले दो फिल्मों का भिड़ना इतनी बड़ी बात नहीं थी।
अब भई साल में 52 हफ्तों और रिलीज़ होने वाली फिल्मों की संख्या 200 से ऊपर। ऐसे में दो फिल्मों का भिड़ना कोई बड़ी बात है क्या। लेकिन जानिए वो क्लैश जहां दोनों ही फिल्मों ने जमकर कमाई की -


Click it and Unblock the Notifications