Stree 2 Advance Booking: 'Stree 2' ने छोड़ा 'ब्रह्मास्त्र' को पीछे, एडवांस बुकिंग में की करोड़ों की कमाई

Stree 2 Advance Booking Day 1: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'स्त्री 2' (Stree 2) को लेकर लोगों में क्रेज साफ देखा जा सकता है। हर किसी को इस फिल्म के रिलीज का इंतजार है। बता दें कि फिल्म देखने के लिए फैन्स इतने दीवाने हैं कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही छप्परफाड़ कमाई कर रही है। जी हां, स्त्री 2 की एडवांस बुकिंग काफी तेजी से चल रही है। एडवांस बुकिंग को चालू हुए लगभग 38 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं और अभी तक फिल्म लगभग 1.22 लाख टिकट बेच चुकी है। जब कुछ घंटों में फिल्म की एडवांस बुकिंग की तेज रफ्तार है तो अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म पहले दिन बंपर कमाई करने वाली है।
एडवांस बुकिंग में छाई स्त्री 2
आपको बता दें कि यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 14 अगस्त की रात को ही रिलीज कर दी जाएगी, लेकिन बता दें कि इस बार स्त्री अकेली नहीं आ रही है। इस फिल्म के साथ ही में रिलीज हो रही है अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' और इसके साथ जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की 'वेदा'। बाता दें कि अक्षय और जॉन की फिल्मों का एडवांस कलेक्शन उतना अच्छा नहीं है जितना की स्त्री 2 का कारोबार चल रहा है।
स्त्री 2 ने टाइगर 3 और ब्रह्मास्त्र को छोड़ा पीछे
वहीं स्त्री 2 का बॉलीवुड की नामी और बड़ी फिल्मों से तुलना की जाए तो 'स्त्री 2' सलमान खान की 'टाइगर 3' और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' से ही आगे निकल गई है। जी हां, सलमान खान की टाइगर 3 ने 38 घंटों में 72000 टिकट बेचे थे। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ने 65000 टिकट सेल किए थे। वहीं इन दोंनों बड़ी फिल्मों की तुलना में स्त्री 2 काफी आगे निकल गई है। एनिमल के रिलीज से पहले की कमाई बताएं तो फिल्म ने लगभग 4.56 लाख टिकट सेल किए थे। माना जा रहा है कि श्रद्धा की फिल्म इस आंकड़े को भी जल्दी पार कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications