BOX OFFICE: एक के पास 100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में.. तो एक के पास तारीफें!
आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर दोनों ही बॉलीवुड में अपनी अलग अलग एक्टिंग टैलेंट की वजह से काफी पॉपुलर हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि लोगों को बस इनकी अगली फिल्म का इंतजार होता है।
दोनो ही एक्ट्रेस अलग तरह की फिल्में और किरदार को लेकर निर्देशकों की पहली पसंद हैं। लेकिन जहां बात बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की आती है, तो श्रद्धा कपूर आलिया भट्ट से काफी आगे दिखती हैं।
[किसे पता था.. शाहरूख खान, अक्षय कुमार को टक्कर देंगे ये सितारे!]
श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज फिल्म बागी इस बात का सबूत है कि फैंस श्रद्धा कपूर की फिल्मों के लिए बेकरार रहते हैं। किसी भी न्यूकमर की फिल्म को 11.8 करोड़ की ओपनिंग मिलना छोटी बात नहीं है।
हालांकि दोनों ही एक्ट्रेस अपने अपने मायने में काफी खास हैं। आलिया की फिल्मों को जहां समीक्षकों की ज्यादा तारीफ मिलती है, वहीं श्रद्धा की फैन फॉलोइंग उनकी फिल्मों को 100 करोड़ का रास्ता दिखा देती है।
यहां जानें आलिया भट्ट- श्रद्धा कपूर का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications











