BOX OFFICE: 'शिवाय' की धमाकेदार ओपनिंग.. सामने नहीं टिकेगी दूसरी फिल्म!
अजय देवगन की फिल्म शिवाय बॉक्स ऑफिस पर ऐ दिल है मुश्किल से ज्यादा बड़ी ओपनर साबित होगी।
अजय देवगन की फिल्म शिवाय 28 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में अजय देवगन ने फैंस से कहा भी है कि शिवाय एक बेहतरीन फिल्म है और इसलिए वो चाहेंगे कि हर दर्शक इस फिल्म को देखें। उन्हें पूरा विश्वास है कि सबको ये पसंद आएगी।
बहरहाल, शिवाय के सामने कहीं ना कहीं करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' कमजोर होती दिख रही है। पाकिस्तान कलाकारों को लेकर कंट्रोवर्सी हो, या ऐश्वर्या राय की हॉट फोटोशूट.. फिल्म अपना क्रेज कायम ही नहीं कर पा रही।

लिहाजा, ट्रेड पंडितों की मानें तो शिवाय बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा बड़ी ओपनर साबित होगी। यहां जानें क्य़ों-
ट्रेलर
शिवाय के फर्स्ट ट्रेलर को अब तक जहां 23 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं, ऐ दिल है मुश्किल के पहले टीजर को 21 मिलियन बार। यानि की ट्रेलर से ही शिवाय रेस में आगे है।
कंट्रोवर्सी
कई लोग इस बात के सपोर्ट में है कि पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड में काम नहीं मिलना चाहिए। लिहाजा, वे करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल का पूरी तरह से विरोध करते दिख रहे हैं। वहीं, फिल्म को 4 राज्यों में भी बैन कर दिया गया है।
सिंगल स्क्रीन
करण जौहर की फिल्में यूं भी मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के लिए होती है, जबकि शिवाय सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स.. दोनों तरह से दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
फुल मसाला
ऐ दिल है मुश्किल पूरी तरह से इमोशनल ड्रामा है। जबकि शिवाय में रोमांस के साथ साथ दर्शकों को एक्शन का तड़का भी देखने को मिल रहा है। लिहाजा, दर्शक इस ओर ज्यादा आर्कषिक होंगे।
अजय देवगन vs रणबीर कपूर
फिल्म के निर्माता, निर्देशक होने के साथ साथ अजय देवगन फिल्म के मेनलीड एक्टर भी हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि देवगन फैंस के लिए यह एक जबरदस्त मौका होगा। जबकि रणबीर कपूर का क्रेज कुछ खास नहीं।
दिवाली सेलिब्रेशन दिवाली पर रिलीज शाहरूख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने 44 करोड़ की ओपनिंग दी थी। इसी से आप दिवाली पर फिल्मों का क्रेज समझ सकते हैं। तो फिर इस दिवाली कुछ धमाकेदार क्यों नहीं!
इंटरनेश्नल मार्केटिंग
अजय देवगन ने इस बार अपनी फिल्म के लिए सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेश्नल स्तर पर भी काफी प्रमोशन मार्केटिंग पर ध्यान दिया है। जिसका फायदा उन्हें ओपनिंग में जरूर मिलेगा।
100 करोड़ बजट
शिवाय भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि अजय देवगन इस बार कोई नुकसान नहीं सहना चाहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







