OPENING: शिवाय vs ऐ दिल है मुश्किल.. किसका होगा दिवाली धमाका!

अजय देवगन की फिल्म शिवाय या करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल.. कौन सी फिल्म देगी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग!

By Neeti

अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल'.. दोनों फिल्में 28 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। दोनों टीम जी जान लगाकर फिल्म प्रमोशन में जुटी है। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि किस फिल्म का होगा बॉक्स ऑफिस दिवाली धमाका!

ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो दोनों फिल्में 12 से 14 करोड़ के बीच का ओपनिंग देगी। लेकिन कहीं ना कहीं शिवाय का पलड़ा भारी है। लेकिन कोई शक नहीं कि दोनों फिल्मों का इंतजार फैंस दिल थामे कर रहे हैं।

box office

दिवाली का मौका किसी भी फिल्म के लिए काफी बड़ा होता है। रिकॉर्ड्स को देंखे तो दिवाली पर बॉलीवुड को कई बड़ी फिल्में मिली हैं।

साल 2015 में दिवाली पर रिलीज फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने 44 करोड़ की ओपनिंग दी थी। जबकि फिल्म ने 240 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, साल 2014 में रिलीज शाहरूख की 'हैप्पी न्यू ईयर' बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर है। फिल्म ने 45 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

करण जौहर की फिल्में यूं भी मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के लिए होती है, जबकि शिवाय सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स.. दोनों तरह से दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका फायदा फिल्म को ओपनिंग में मिल सकता है।

'शिवाय' अजय देवगन के निर्देशन में बनी दूसरी फ़िल्म है। एक्शन-एडवेंचर पर आधारित इस फ़िल्म को अजय पिता-बेटी की कहानी मानते हैं।

वहीं दूसरी ओर है करण जौहर की फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल'.. जो 'शिवाय' को चुनौती दे रही है। ये रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों की कहानी दिखाई गई है।

फिल्म में फवाद खान की होने की वजह से काफी कंट्रोवर्सी हुई। लेकिन अब इस फिल्म को सभी राज्यों में रिलीज किया जा रहा है।

इंटरनेश्नल मार्केटिंग अजय देवगन ने इस बार अपनी फिल्म के लिए सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि इंटरनेश्नल स्तर पर भी काफी प्रमोशन मार्केटिंग पर ध्यान दिया है। लेकिन कोई शक नहीं कि विदेशों में करण जौहर का काफी क्रेज है।

बहरहाल, बता दें, ऐ दिल है मुश्किल को बॉक्स ऑफिस हिट होने के लिए 110 करोड़ की कमाई करनी है। जबकि शिवाय को सफल होने के लिए 130 करोड़ का कलेक्शन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X