#BoxOffice: शिवाय Vs ऐ दिल है मुश्किल - 6 दिन में दोनों बराबर...फिर भी एक ही #HIT!
शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल की बुधवार की टक्कर काफी दिलचस्प थी। 6 दिन में कमाई के लिहाज़ से दोनों फिल्में बराबर पर पहुंच गईं हैं लेकिन हिट केवल एक ही होगी!
शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के छठवें दिन यानि कि बुधवार का बॉक्स ऑफिस काफी दिलचस्प रहा। देखा जाए तो बुधवार इस बार का टेस्ट था क्योंकि छुट्टी के बाद ये पहला दिन है।
और कमाई के लिहाज़ से दोनों ही फिल्मों ने बराबर कमाया। ऐसे में ये तय है कि ऐ दिल है मुश्किल की पकड़ दर्शकों पर छूट रही है और शिवाय की पकड़ बन रही है।

बुधवार को जहां ऐ दिल है मुश्किल ने 7.6 करोड़ कमाकर कुल 76 करोड़ की कमाई की वहीं शिवाय 7.4 करोड़ कमाकर 64 करोड़ पर पहुंची। अभी फिलहाल दोनों ही फिल्में प्रॉफिट कमाने से कोसों दूर हैं।
[#Kundali: इस कारण से 100 करोड़ पहुंचते ही शिवाय को लग जाएगा #FullStop]
लेकिन कमाई को देखा जाए तो ऐ दिल है मुश्किल जल्दी ही सेफ ज़ोन में एंट्री कर सकती है। फिल्म का बजट 90 करोड़ है और इसे हिट होने के लिए लगभग 105 करोड़ की कमाई करनी ही होगी। हालांकि फिल्म ने 50 करोड़ पहले ही अपने राइट्स से कमा लिए हैं।
तो ऐसे में माना जा सकता है कि अब फिल्म अपने प्रॉफिट कमाना शुरू कर सकती है। वहीं बात करें शिवाय की तो फिल्म का बजट है 120 करोड़ और फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 160 करोड़ चाहिए। जो कि फिलहाल काफी मुश्किल लग रहा है।
यहां जानिए ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय का स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications
