#DiwaliWeekend: बॉक्स ऑफिस पर शिवाय वाली दीवाली Vs ऐ दिल है मुश्किल का पूरा Bill
जानिए ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय का दीवाली स्कोर। बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में लगभग बराबर पर आ चुकी हैं।
दीवाली वीकेंड यानि कि बॉलीवुड का सबसे ज़्यादा कमाऊ वीकेंड। ऐसे में सबकी नज़रें थीं शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के स्कोर कार्ड पर। जहां दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में ज़्यादा कमाल नहीं दिखाया वहीं माना जा रहा था कि फिल्म दीवाली वीकेंड पर कमाएगी।
और ऐसा हुआ भी। सोमवार को दोनों ही फिल्मों ने लगभग 17 करोड़ की कमाई की। और जहां शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के ओपनिंग स्कोर में काफी अंतर था वहीं अब दीवाली वीकेंड खत्म होते ही ये अंतर भी काफी कम रह गया है।

पांच दिनों के दीवाली वीकेंड के बाद ऐ दिल है मुश्किल की कमाई है 66.38 करोड़। फिल्म की रोज़ की कमाई यूं रही - शुक्रवार - 13, शनिवार - 13, रविवार - 9, सोमवार - 17, मंगलवार - 13 करोड़।
["मेरी फिल्में 600 करोड़ कमा लें तो मैं भी खुद को आमिर खान मानूं"]
वहीं पांच दिनों में शिवाय की कुल कमाई है 56 करोड़। फिल्म की रोज़ की कमाई यूं रही - शुक्रवार - 10, शनिवार - 10, रविवार - 8, सोमवार - 17 और मंगलवार 11 करोड़।
अब माना जा रहा है कि दोनों ही फिल्में बुधवार को गिरा हुआ कलेक्शन देखेंगी। वहीं दोनों ही फिल्मों को धीरे धीरे मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है ऐसे में देखना है कि दोनों फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन कितना जाता है।
देखिए बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े दीवाली क्लैश और उनके नतीजे -


Click it and Unblock the Notifications












