Shehzada Weekend Box Office: कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्लॉप, पहले वीकेंड पर भी नहीं दिखा पाई कमाल

shehzada-weekend-box-office-collection-kartik-aaryan-s-film-flops-falls-flat-on-opening-weekend

Shehzada Weekend Box Office: कार्तिक आर्यन स्टारर शहजादा निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ से काफी प्रभावित हो रही है। 6 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद, फिल्म आंकड़ों में शनिवार और रविवार को भी कोई खास बढ़त नहीं दिखा पाई। यहां तक कि महाशिवरात्रि की छुट्टी का भी फिल्म फायदा नहीं उठा पाई। बता दें, शहजादा ने अपने पहले वीकेंड तक 19-20 करोड़ का कलेक्शन किया है।

रविवार को शहजादा ने 6-7 करोड़ के बीच की कमाई की है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि शहजादा का क्लैश हॉलीवुड फिल्म Ant Man 3 से हुआ है, साथ ही पठान अपने चौथे हफ्ते में भी मजबूती के साथ टिकी हुई है।

दो फिल्मों से मिल रही है टक्कर

Ant Man 3 ने अपने पहले वीकेंड पर भारत में 25 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, पठान अपने चौथे वीकेंड पर भी 10 करोड़ तक का बिजनेस कर गई। जाहिर है इन सबसे रोहित धवन की फिल्म शहजादा प्रभावित हुई है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो शहजादा अब मुश्किल से 30 करोड़ तक लाइफटाइम कलेक्शन दे पाएगी, क्योंकि अगले शुक्रवार अक्षय कुमार स्टारर सेल्फी भी रिलीज हो रही है। वहीं, महज तीन दिनों में ही दर्शकों की प्रतिक्रिया देखते हुए शहजादा के शोज कम कर दिये गए हैं।

बजट और कमाई

शहजादा 85 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है, जिसमें 65 करोड़ की प्रॉडक्शन कॉस्ट और 20 करोड़ की पब्लिसिटी/एडवरटाइजिंग कॉस्ट शामिल है। वहीं, रिकवरी की बात करें तो फिल्म ने म्यूजिक राइट्स और सैटेलाइट राइट्स से पहले ही 65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ओटीटी अधिकार कथित तौर पर नेटफ्लिक्स को 40 करोड़ में बेचे गए हैं। ओवरसीज राइट्स की कीमत 5 करोड़ बताई जाती है। इसका मतलब है कि बजट का 76% पहले ही वसूल किया जा चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: shehzada kartik aaryan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X