Shehzada Day 1 Box Office: कार्तिक आर्यन की फिल्म ने ली औसत शुरुआत, पठान और Ant-Man से मिली कड़ी टक्कर

Shehzada Day 1 Box Office: कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर 'शहजादा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और फिल्म को ऑडियंस से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ इसे एक मसाला एंटरटेनर की तरह देख रहे हैं, वहीं कुछ इसकी तुलना ओरिजनल फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' से कर रहे हैं और निराशा जता रहे हैं।
दर्शकों की प्रतिक्रिया का नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ देखने को मिल रहा है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने औसत शुरुआत ली है। बता दें, फिल्म ने शुक्रवार को 6-7 करोड़ का कलेक्शन किया है। जो कि उम्मीद से काफी कम है।
भूल भुलैया 2 से आधी शुरुआत
कार्तिक की पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 14.11 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग ली थी। लिहाजा, शहजादा से भी डबल आंकड़े की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन शुरुआत से ही फिल्म को लेकर मार्केट में खास क्रेज नहीं दिखा।
वहीं, शहजादा को बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की पठान और हॉलीवुड की चर्चित फिल्म Ant-Man And The Wasp: Quantumania से भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। बता दें, पठान ने भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
बजट और कमाई
शहजादा 85 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है, जिसमें 65 करोड़ की प्रॉडक्शन कॉस्ट और 20 करोड़ की पब्लिसिटी/एडवरटाइजिंग कॉस्ट शामिल है। वहीं, रिकवरी की बात करें तो फिल्म ने म्यूजिक राइट्स और सैटेलाइट राइट्स से पहले ही 65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ओटीटी अधिकार कथित तौर पर नेटफ्लिक्स को 40 करोड़ में बेचे गए हैं। ओवरसीज राइट्स की कीमत 5 करोड़ बताई जाती है। इसका मतलब है कि बजट का 76% पहले ही वसूल किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











