..................... Shehnaaz gill debut film Honesla rakh beats Akshay kumar box office opening weekend।शहनाज गिल डेब्यू फिल्म हौसला रख ने अक्षय कुमार की को बॉक्स ऑफिस पर किया पीछे - Hindi Filmibeat

शहनाज गिल ने Box Office पर अक्षय कुमार को किया पीछे, 'हौसला रख' ने बनाया तगड़ा रिकॅार्ड

बिग बॅास 13 के बाद शहनाज गिल ने पर्दे पर आने के साथ धमाल मचा दिया है। शहनाज गिल ने अपनी पंंजाबी डेब्यू फिल्म हौसला रख से बॅाक्स ऑफिस पर सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के एक महीने बाद शहनाज गिल ने अपनी डेब्यू फिल्म हौसला रख का प्रमोशन शुरू किया।

हौसला रख की कॅामेडी और रोमांटिक स्टोरी को दर्शकों ने भी अपना बेहद प्यार दिया। दिलजीत दोसांझ और शहनाज गिल की जोड़ी को दर्शकों ने इस कदर प्यार दिया है कि अक्षय कुमार की बेलबॅाटम भी कमाई के मामले में हौसला रख से पीछे जा चुकी है। पंजाबी फिल्मों के रिकॅार्ड तोड़ते हुए बॅाक्स ऑफिस में 3 दिन में विश्व स्तर पर 17.5 करोड़ की कमाई की है।

Shehnaaz gill

बॅाक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट अनुसार हौसला रख ने पहले दिन चंडीगढ़ में 36.5 लाख का बिजनेस किया। कोरोना महामारी के बीच दिल्ली में हौसला रख ने 51 लाख की कमाई की। इससे पहले राजकुमार राव की रूही ने 42 लाख।

सबसे अधिक कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म

सबसे अधिक कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म

अक्षय कुमार की बेट बॅाटम ने 35 लाख की कमाई की। यह साफ जाहिर होता है कि शहनाज गिल को उनकी डेब्यू फिल्म हौसला रख में दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। यह भी माना जा रहा है कि हौसला रख आने वाले दिनों में सबसे अधिक कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बन सकती है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आ रहा है कि बिग बॅास 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को देश भर से प्यार मिला।

शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ- सिद्धार्थ शुक्ला

शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ- सिद्धार्थ शुक्ला

दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन के बाद शहनाज गिल को हौसला देने के लिए दर्शकों ने और सिडनाज के फैंस ने शहनाज गिल की फिल्म को भी रिकॅार्ड तोड़ प्यार दिया। दूसरी तरफ शहनाज गिल बिग बॅास 13 में आने से पहले ही पंजाब की लोकप्रिय सिंगर रही हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला- शहनाज गिल एक साथ

सिद्धार्थ शुक्ला- शहनाज गिल एक साथ

बिग बॅास में आकर शहनाज गिल ने पंजाब की कैटरीना कैफ बनकर बाहर निकली हैं। थिएटर में जब दर्शकों ने शहनाज गिल को पर्दे पर एंट्री लेते हुए हॅाल में फैंस ने सीटियां बजाईं। सिडनाज के फैंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म देखने के बाद यह कमेंट किया कि सिद्धार्थ शुक्ला जिंदा होते तो उन्हें शहनाज गिल पर गर्व होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X