2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हुई रणबीर कपूर स्टारर 'शमशेरा', जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रणबीर कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म शमशेरा दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने में असफल रही है। दर्शकों ने शुरुआती दिनों में ही फिल्म के कंटेंट को नकार दिया, जबकि नजीता है कि फिल्म ने 4 दिनों में भारत में महज 34 करोड़ (approx) की कमाई की है। जबकि ओवरसीज में फिल्म ने अब तक 10 करोड़ तक पहुंच पाई है।
4 दिनों में फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई है, जो कि बेहद निराशाजनक है। आंकड़ों से साफ है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। 150 करोड़ की भारी भरकम बजट पर बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ आंकड़ा पार करना था, लेकिन ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 50 करोड़ के अंदर ही सिमट जाएगी।

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी शमशेरा साल 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इससे पहले अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, राजकुमार राव, जॉन अब्राहम, कंगना रनौत जैसे कलाकार भी इस साल बड़ी फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी झटका है। इस साल 'द कश्मीर फाइल्स' और 'भूल भुलैया 2' को छोड़कर कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक के नहीं टिक पाई।

साल 2022 की बड़ी फ्लॉप फिल्में
झुंड- 17.25 करोड़
बच्चन पांडे- 50.25 करोड़
अटैक- 15 करोड़
जर्सी- 20.50 करोड़
हीरोपंती 2- 26.50 करोड़
जयेशभाई जोरदार- 17.50 करोड़
धाकड़- 2 करोड़
अनेक- 7.50 करोड़
सम्राट पृथ्वीराज- 66 करोड़
शाबाश मिठू- 2.75 करोड़
हिट- 7.50 करोड़
राष्ट्र कवच ओम- 3.21 करोड़

कैंसिल करने पड़े शोज
वहीं, शमशेरा की बात करें तो मल्टीप्लेक्स चेन्स हों या सिंगल स्क्रीन - फिल्म हर जगह असफल रही। फिल्म ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और फिर मुंबई में ठीक ठाक बिजनेस किया, लेकिन बाकि जगहों पर हाल ऐसा रहा कि कई शोज को कैंसिल करने पड़े।

यशराज बैनर के लिए झटका
शमशेरा का फ्लॉप होना यशराज बैनर के लिए भी किसी शॉक से कम नहीं साबित होता है। यह प्रोडक्शन हाउस की लगातार चौथी बड़ी फ्लॉप है। इससे पहले बंटी और बबली 2, जयेशभाई जोरदार और सम्राट पृथ्वीराज भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। बहरहाल, अब उनकी सारी उम्मीदें आने वाली सलमान खान और शाहरुख खान स्टारर बिग बजट फिल्में टाइगर 3 और पठान पर टिकी है। जो साल 2023 में रिलीज होने वाली हैं।

सबसे ज्यादा स्क्रीन पर हुई थी रिलीज
बता दें, ये लॉकडाउन के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्म थी। फिल्म को 4300 स्क्रीन्स मिले थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में अब सबकी नजर 11 अगस्त को आने वाली फिल्में रक्षाबंधन और लाल सिंह चड्ढा पर है।


Click it and Unblock the Notifications











