'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस: तगड़ी ओपनिंग की तैयारी, रणबीर कपूर तोड़ पाएंगे कार्तिक आर्यन की फिल्म का रिकॉर्ड!

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। खास बात है कि चार सालों के अंतराल के बाद रणबीर बड़ी स्क्रीन पर दिखने वाले हैं, लिहाजा फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर भी जादू दिखा सकती है।

यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म एक एक्शन फिल्म है, जो 18वीं सदी की कहानी कहती है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को वर्ल्डवाइड 4500 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा।

shamshera-box-office-prediction-will-ranbir-kapoor-film-to-become-biggest-hindi-film-opener-of-2022

शमशेरा की रिलीज से 6 दिनों पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरु की जा चुकी है। खास बात है कि हर दिन बुकिंग में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है। अगर फिल्म रिलीज के दिन तक इसी ट्रेंड को फॉलो करती है तो ओपनिंग 15-17 करोड़ के दायरे में हो सकती है। लेकिन फिल्म के बजट को देखते हुए इसे बंपर कमाई करने की जरूरत होगी। फिल्म का बजट 150 करोड़ तक बताया जा रहा है।

सबसे बड़ी ओपनर

सबसे बड़ी ओपनर

2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल है-

भूल भुलैया 2- 14.11 करोड़
बच्चन पांडे- 13.25 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी- 10.50 करोड़
जुग जुग जीयो- 9.28 करोड़
हीरोपंती 2- 7 करोड़

शमशेरा का ओपनिंग कलेक्शन

शमशेरा का ओपनिंग कलेक्शन

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स की मानें तो शमशेरा हिंदी फिल्मों में इस साल की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन दे सकती है। फिल्म से 17 करोड़ तक के कमाई की उम्मीद है।

बजट और कमाई

बजट और कमाई

शमशेरा का बजट 150 करोड़ तक का है, लिहाजा यदि फिल्म को हिट होना है तो, कम से कम 200 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। वहीं, मुनाफेदार फिल्म साबित होने के लिए 300 करोड़ क्लब में एंट्री जरूरी है।

शानदार रहेगा वीकेंड

शानदार रहेगा वीकेंड

ट्रे़ड पंडितों की मानें तो शमशेरा वीकेंड पर शानदार कलेक्शन करने वाली है। फिल्म को लेकर मार्केट में पॉजिटिव क्रेज है.. और शनिवार और रविवार को यह 20 करोड़ से ऊपर तक का कलेक्शन कर सकती है। यानि की फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 50 करोड़ पार जा सकता है।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ

कोई शक नहीं कि फिलहाल फिल्म को मिल रही पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इसके पक्ष में काम कर रही है। यदि फिल्म का कंटेंट लोगों को पसंद आया तो शमशेरा के लिए 100, 200 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल नहीं होगा.. क्योंकि फिल्म को टक्कर देने के लिए कोई बड़ी फिल्म आस पास नहीं है।

रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग

रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग

रणबीर कपूर को शमशेरा में बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया गया है। अभिनेता ने आज तक इस तरह की एक्शन फिल्म कभी नहीं की है, लिहाजा, यह फैंस को काफी आकर्षित कर रहा है। बता दें, रणबीर कपूर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X