शमशेरा Vs भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस ओपनिंग: कार्तिक आर्यन को पछाड़ नहीं पाए रणबीर कपूर, कार्तिक सबसे बड़े ओपनर
रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त स्टारर शमशेरा रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म की रिलीज़ से पहले ही सबका जवाब एक ही सवाल पर अटका हुआ था - क्या रणबीर कपूर की शमशेरा ओपनिंग, कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 की ओपनिंग पछाड़ पाएगी? गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 अब तक इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है।
जहां, रणबीर कपूर स्टारर शमशेरा ने बॉक्स ऑफिस पर 10.3 करोड़ की कमाई की है वहीं कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 14 करोड़ की ओपनिंग की थी।

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 अब तक साल की सबसे बड़ी ओपनिंग का तमगा अपने नाम कर चुकी है और माना जा रहा था कि ये रिकॉर्ड जल्दी ही टूटेगा और रणबीर कपूर की फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देगी।

नहीं निकाल पाएगी बजट
शमशेरा 150 करोड़ के बजट पर बनी भारी भरकम फिल्म है जिसने अब तक 10.3 करोड़ की ओपनिंग की है। वहीं दूसरी तरफ भूल भुलैया 2 का बजट था 80 करोड़ और फिल्म 184 करोड़ कमा चुकी है। भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ की ओपनिंग दी थी और अब तक ये सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली साल की इकलौती हिंदी फिल्म है।

तीसरी बड़ी फिल्म गंगूबाई
भूल भुलैया 2 के 184 करोड़ और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे के 13.5 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद इस साल की तीसरी बड़ी फिल्म है गंगूबाई काठियावाड़ी। गंगूबाई ने बॉक्स ऑफिस पर 10.5 करोड़ की कमाई की है। वहीं दिलचस्प है कि जहां गंगूबाई ने 10.5 करोड़ की ओपनिंग दी वहीं रणबीर कपूर की शमशेरा ने भी इसी रेंज में शमशेरा की ओपनिंग दी है।

दूसरी बड़ी ओपनिंग बच्चन पांडे
भूल भुलैया 2 के बाद इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दी अक्षय कुमार की बच्चन पांडे ने। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13.5 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन ही 50 करोड़ के आस पास हो पाया है।

अंग्रेज़ी फिल्मों का धमाका
जहां बॉलीवुड फिल्में ओपनिंग के लिए और फिर बॉक्स ऑफिस के लिए संघर्ष कर रही हैं वहीं अंग्रेज़ी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई थॉर लव एंड थंडर ने भारत में कुल 18 करोड़ की ओपनिंग की। वहीं डॉक्टर स्ट्रेंज ने 27 करोड़ की ओपनिंग के साथ सबको चौंका दिया था.

साउथ की फिल्में
अंग्रेज़ी फिल्मों के अलावा, हिंदी बॉक्स ऑफिस साउथ की फिल्मों में भी बंट चुका है। हाल ही में आई फिल्मों में से RRR और केजीएफ 2 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। जहां RRR ने लगभग 20 करोड़ की ओपनिंग दी वहीं केजीएफ चैप्टर 2 ने 53 करोड़ की ओपनिंग की थी।


Click it and Unblock the Notifications











