शमशेरा Box Office Day 1: रणबीर कपूर की 4 साल बाद ओपनिंग पर बंपर कमाई, एडवांस बुकिंग धुआंधार!
बॅालीवुड एक्टर रणबीर कपूर लंबे समय बाद सिनेमाघर में शमशेरा के साथ आ रहे हैं। ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया के बाद शमशेरा की एडवांस बुकिंग में तेजी की रिपोर्ट सामने आयी है। 22 जुलाई को रिलीज से पहले शमशेरा के लिए मेकर्स ने 6 दिन पहले से एडवांस बुकिंग के लिए खिड़की खोल दी है। करण मल्होत्रा के निर्देशन वाली यह फिल्म पूरी तौर पर एक्शन से लबरेज हैं।

वाणी कपूर ने डांसर की भूमिका निभाई है। संजय दत्त दिलचस्प शुद्ध सिंह के दरोगा किरदार में दिखाई देंगे। बॅाक्स् आफिस की रिपोर्ट अनुसार शमशेरा ने बुधवार तक पहले दिन की कमाई को 15 करोड़ के पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल अनुसार बुधवार तक पहले दिन शमशेरा की कमाई का आंकड़ा 15 करोड़ से अधिक हो सकता है।

शमशेरा को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज
हिंदी के अलावा शमशेरा को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा। दिल्ली और मुंबई में शमशेरा के टिकट की 50 प्रतिशत की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। गुरुवार को भी इसमें तेजी होने की उम्मीद की जा रही है।

रणबीर कपूर के करियर की टॅाप 5 फिल्में
रणबीर कपूर के करियर की अभी तक टॅाप 5 पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। संजू ने 34.75 करोड़,बेशर्म ने 21.56 करोड़, ये जवानी है दिवानी ने 19.45 करोड़,ऐ दिल है मुश्किल 13.30 करोड़, तमाशा 10.94 करोड़। रणबीर की नई फिल्म शमशेरा चार साल बाद संजू के रिलीज होने के बाद हो रही है।

शमशेरा का बजट 150 करोड़ के करीब
शमशेरा को 4हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने कमाई को हाथ में लेने के लिए टिकट की कीमत को बढ़ाया नहीं है। मिली जानकारी अनुसार शमशेरा को 150 करोड़ के करीब के बजट में तैयार किया गया है।

मेकर्स की शमशेरा पर बड़ी उम्मीद
यश राज फिल्म्स के लिए भी शमशेरा की कमाई अहम है। इससे पहले संदीप और पिंकी फरार,बंटी और बबली 2,जयेश भाई जोरदार और सम्राट पृथ्वीराज फ्लॅाप रही है। ऐसे में शमशेरा के टिकट की कीमत को सीमित रखते हुए इसकी कमाई को कम ही रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications