2023 Box Office: पहली छमाही में सिर्फ 3 फिल्मों का चला जादू, औंधे मुंह गिरे सुपरस्टार्स, टूटे रिकॉर्ड

Box office hits, flops, disasters of 2023 first half: साल के छह महीने गुजर चुके हैं और बॉलीवुड के लिए ये साल काफी औसत साबित हुआ है। जहां एक ओर पठान जैसी फिल्म ने 500 करोड़ क्लब की शुरुआत की है, वहीं आदिपुरुष ने बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने का रिकॉर्ड कायम किया है।
साल 2023 में अब तक 19 हिंदी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें से दो फिल्म सुपरहिट (द केरल स्टोरी, जरा हटके जरा बचके), एक फिल्म हिट (पठान) और दो फिल्में प्लस में रही हैं (तू झूठी मैं मक्कार, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)..
साल 2023 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में-
पठान की धमाकेदार शुरुआत के बाद उम्मीद थी कि ये साल बॉलीवुड फिर से अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी। लेकिन एक के बाद एक सभी सुपरस्टार्स की फिल्में औंधे मुंह गिर पड़ी। कार्तिक आर्यन की शहजादा, अक्षय कुमार की सेल्फी, अजय देवगन की भोला, प्रभास की आदिपुरुष.. जैसी फिल्मों को बॉलीवुड को बड़ा झटका मिला है।
5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई कुछ फिल्में
मार्च में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ बॉलीवुड की रंगत वापस आई, लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सूखा ही दिखा। फिर द केरल स्टोरी ने मई में शानदार प्रदर्शन किया और 230 करोड़ की कमाई के साथ सुपरहिट रही। इन फिल्मों के अलावा कोई भी फिल्म का थिएटर बिजनेस 5 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है। ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत, फ़राज़, कुत्ते, ज्विगाटो, भीड, गांधी गोडसे एक युद्ध.. जैसी फिल्में कब आई और कब गई, किसी को पता भी नहीं चला। आदिपुरुष से उम्मीद थी कि फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में साबित रही।
साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-
1. पठान - 543.22 करोड़
2. द केरल स्टोरी - 242 करोड़
3. तू झूठी मैं मक्कार - 146 करोड़
4. आदिपुरुष - 135 करोड़ (कमाई जारी है)
5. किसी का भाई किसी की जान - 110 करोड़
6. भोला - 90 करोड़
7. जरा हटके जरा बचके - 79.02 करोड़ (कमाई जारी है)
8. शहजादा - 32.50 करोड़
9. मिसेज चटर्जी vs नॉर्वे - 23 करोड़
10. आईबी 71 - 22.95 करोड़


Click it and Unblock the Notifications
