..................... Shahrukh Khan's Jawan box office: Advance booking report and runtime - Hindi Filmibeat

Jawan: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाएगी शाहरुख खान की जवान, सेंसर बोर्ड ने कराए 7 कट, जानें रनटाइम

shahrukh-khans-jawan-box-office-advance-booking-report-and-runtime

Shahrukh Khan's Jawan: जैसे जैसे जवान अपनी रिलीज के करीब आ रही है फिल्म में शाहरुख खान को एक और दमदार अवतार में देखने की फैंस की चाहत बढ़ती जा रही है। फिल्म की रिलीज से 16 दिनों पहले ही विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग सेल शुरू हो चुकी है और जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये फिल्म अगले महीने, 7 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है, और पहले से ही अपनी स्टारकास्ट और रोमांचक प्रीव्यू के कारण चर्चा में बनी हुई है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

शाहरुख खान की जवान 2023 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के साथ पहली बार किंग खान और डायरेक्टर एटली एक साथ आए हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसमें शाहरुख को डबल रोल में दिखाया गया है - एक खुफिया अधिकारी और एक चोर।

सेंसर बोर्ड ने 7 बदलाव कराए

बता दें, इस फिल्म में सीबीएफसी ने मेकर्स से 7 बदलाव करने को कहा था। निर्माताओं से आत्महत्या और सिर कटे शवों के सीन्स को कम करने और हटाने के लिए कहा गया है। फिल्म का रन टाइम 169 मिनट और 18 सेकंड है और कट के बाद यह 169 मिनट और 14 सेकंड हो जाएगा।

वहीं लेडी सुपरस्टार नयनतारा इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं और विजय सेतुपति के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी।

सैयद इरफ़ान अहमद नाम के एक ट्विटर यूजर ने साझा किया कि जवान को सेंसर बोर्ड टीम से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और यह बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार है। बता दें, यूएस में फिल्म पठान से भी बड़ी ओपनिंग दे सकती है।

फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जवान को सेंसर से मंजूरी मिल गई है, सूत्रों के मुताबिक फिल्म में कई रोंगटे खड़े कर देने वाले पल हैं। जवान सेंसर टीम की तरफ से बड़ी पॉजिटिव इनसाइड रिपोर्ट लेकर आ रही है। बस 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर आने वाली सुनामी का इंतजार करें।"

'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Read more about: jawan shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X