ZERO बॉक्स ऑफिस: 30 करोड़ तक की शानदार ओपनिंग देंगे शाहरुख- अनुष्का- कैटरीना
शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर यानि की इस शुक्रवार रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2018 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। लिहाजा, बॉक्स ऑफिस को भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 28-30 करोड़ तक की शानदार ओपनिंग देगी।
फिल्म की एडवांस बुकिंग कई शहरों में शुरु हो चुकी है। जबकि बुधवार से एडवांस बुकिंग में और तेजी दिखेगी। फिलहाल एडवांस बुकिंग को लेकर रिस्पॉस ऐवरेज से ऊपर है। खास बात है कि फिल्म किसी छुट्टी वाले दिन रिलीज नहीं हो रही है। जिस वजह से सुबह के शोज को कम दर्शक मिल सकते हैं। लेकिन शुक्रवार शाम से रविवार तक फिल्म शानदार कमाई कर सकती है। वहीं, जीरो के पास कमाने के लिए मंगलवार यानि की क्रिसमस भी है।

ज़ीरो दिल्ली- एनसीआर में काफी अच्छी ओपनिंग दे सकती है। गौरतलब है कि बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने का रिकॉर्ड लंबे समय तक शाहरुख खान के पास था। फिल्म हैप्पी न्यू ईयर ने 44 करोड़ की ओपनिंग दी थी। लेकिन 2018 में रिलीज आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने 52 करोड़ की ओपनिंग के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यहां जानें बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications