BOX OFFICE- सुपरफ्लॉप हो गई शाहरुख की 'जीरो'- एक हफ्ता पूरा, औंधे मुंह गिरा कलेक्शन
Recommended Video

शाहरुख खान की फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर कब आई और कब चली गई, इसका अंदाजा भी लोगों को नहीं लग पाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। बता दें, 7 दिनों में फिल्म ने लगभग 88 करोड़ की कमाई कर ली है। कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख खान की फिल्म जीरो बुरी तरह से फ्लॉप हो चुकी है।
फिल्म 180 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनाई गई थी। जबकि फिल्म एक हफ्ते में अपने बजट का आधा कमाई भी नहीं कर पाई। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कंटेंट को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। फिल्म में शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना के अभिनय की भले ही तारीफ हुई हो, लेकिन फिल्म की कहानी से लोग बिल्कुल ही नहीं जुड़ पाए। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिला।

जहां जीरो को बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ के साथ कड़ी टक्कर देखने को मिली। वहीं, अब रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा भी सामने आ चुकी है। सिंबा की काफी तारीफ भी हो रही है। जिसके बाद अब जीरो सिनेमाघरों से पूरी तरह से गायब होने वाली है। बता दें, शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए 100 करोड़ तक पहुंचना भी मुश्किल दिखता है। हालांकि जीरो ने शाहरुख की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री ले लिया है।
यहां जानें, शाहरूख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











