..................... Shahrukh Khan's Zero Box Office Day 5, Tuesday Christmas Box Office - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE- शाहरुख खान की 'जीरो' का क्रिसमस कलेक्शन- पांचवें दिन की जानें कमाई

क्रिसमस का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए काफी मायने रखता है। हालिया रिलीज शाहरुख खान की फिल्म जीरो भी क्रिसमस धमाका के इंतजार में थी। लेकिन बता दें, जीरो ने क्रिसमस के दिन भी कुछ खास कलेक्शन नहीं किया। जीरो ने पांचवे दिन 12.75 करोड़ के लगभग की कमाई की है। यानि की अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन है 81.32 करोड़। यह आंकड़ा निराशाजनक है।

जाहिर है बुधवार से फिल्म का सफर काफी मुश्किल होने वाला है। खास बात यह भी है कि इस शुक्रवार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के आते ही जीरो पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस से गायब हो जाएगी। शाहरुख खान की इस फिल्म का अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होना मुश्किल दिखता है।

Zero Box Office

जीरो ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ओवरसीज में फिल्म ने अब तक 40 करोड़ के लगभग की कमाई की है। बता दें, आनंद एल राय की यह फिल्म 180 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट तक नहीं निकाल पाई। शाहरुख खान के फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में जीरो भी शामिल हो चुकी है।

बहरहाल, यहां जानें क्रिसमस पर रिलीज सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X