BOX OFFICE- पहले सोमवार ही 'जीरो' का बुरा हाल- चार दिनों में शाहरुख खान फ्लॉप
शाहरुख खान की फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर चार दिन गुजार चुकी है। अफसोस है कि चार दिनों में ही फिल्म फ्लॉप करार हो चुकी है। जहां पहले वीकेंड तक फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, सोमवार को फिल्म ने लगभग 10 करोड़ की कमाई की है। अब उम्मीद की जा रही है कि क्रिसमस पर फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। वर्ना शाहरुख की यह फिल्म 100 करोड़ क्लब से दूर रह जाएगी।
क्रिसमस पर फिल्म 20 करोड़ की कमाई कर सकती है। यानि की फिल्म का कुल कलेक्शन 90 करोड़ तक पहुंच जाएगा। उसके बाद फिल्म का सफर काफी मुश्किल होने वाला है। खास बात यह भी है कि इस शुक्रवार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के आते ही जीरो पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस से गायब हो जाएगी।

हालांकि ज़ीरो के लोगों से कनेक्ट ना हो पाने का कारण शाहरूख खान अपनी स्टारडम में ढूंढ रहे हैं। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में शाहरूख खान ने कहा कि लोग मुझे नॉर्मल किरदारों में देखना पसंद नहीं कर पाते हैं। मेरी स्टारडम के कारण, मेरे अंदर के नॉर्मल किरदार लोगों से कनेक्ट नहीं कर पाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications