BOX OFFICE: शाहरुख खान की जीरो- पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई, जानें कलेक्शन
Recommended Video

शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ ने फिल्म की तारीफ पर तारीफ की है, तो किसी ने जीरो को सिरे से नकार दिया है। लिहाजा, फिल्म की ओपनिंग भी ऐवरेज से ऊपर रही है। शाहरुख खान की इस फिल्म ने पहले दिन 20.14 करोड़ तक की ओपनिंग दी है।
जीरो के लिए इसे अच्छी शुरुआत मान सकते हैं। हालांकि फिल्म शनिवार, रविवार को और बेहतरीन प्रदर्शन दे सकती है। निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म की कमाई प्रभावित हो सकती है। लेकिन क्रिसमस सीज़न का फायदा फिल्म को मिलेगा। फिल्म में शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना के अभिनय की काफी तारीफ की जा रही है। लेकिन फिल्म कंटेंट के मामले में ठंडी है।

वीकेंड के बाद जीरो के पास 25 दिसंबर यानि की क्रिसमस का दिन भी है, जब फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करेगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो 5 दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। खासकर क्रिसमस वाले दिन 25-30 करोड़ तक के कमाई की उम्मीद है।
यहां जानें 2018 के फिल्मों की टॉप ओपनिंग-


Click it and Unblock the Notifications