..................... Shahrukh Khan vs Prabhas: Dunki or Salaar, who will win this biggest clash! Box Office Analysis - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan VS Prabhas: डंकी से क्लैश होने को तैयार सालार, दो बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर मचेगी तबाही!

shahrukh-khan-vs-prabhas-dunki-or-salaar-who-will-win-this-biggest-clash-box-office-analysis

Shahrukh Khan VS Prabhas: बीते एक साल से राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट फाइनल है। शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर ये फिल्म 2023 की क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म क्रिसमस पर सोलो रिलीज हो रही थी। पठान और जवान के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखते हुए किसी ने शाहरुख से टक्कर लेने की भी नहीं सोची।

लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बाहुबली स्टार प्रभास अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' के साथ 'डंकी' से टकराने वाले हैं। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है और हर ओर यही चर्चा है।

22 दिसंबर को आएगी सालार

'सालार' पहले 28 सितंबर को रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन तकनीकी पक्ष में देरी होने की वजह से इसे आगे खिसका दिया गया। वहीं, अब खबर आ रही है कि 'सालार' के डिस्ट्रिब्यूटर्स ने देशभर के एग्ज़ीबिटर्स को एक ई-मेल भेजा है। इसमें बताया गया है कि 'सालार' 22 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है। कोई शक नहीं कि यदि सालार और डंकी एक ही दिन रिलीज होती है.. तो ये दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर भारी प्रभाव डालेगा।

राजकुमार हिरानी का है 100 प्रतिशत सक्सेस रिकॉर्ड

पठान और जवान की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, शाहरुख खान की डंकी से भी वैसी ही उम्मीदें की जा रही हैं। फैंस दिल थामे शाहरुख की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.. क्योंकि वो पहली बार राजकुमार हिरानी की फिल्म से जुड़े हैं। खास बात है कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का भी 100 प्रतिशत सक्सेस रिकॉर्ड है। आज तक उनकी हर फिल्में या तो सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर रही हैं।

नार्थ में डंकी.. तो साउथ में बजेगा सालार का डंका

लिहाजा, कोई शक नहीं कि उत्तर भारत में डंकी के सामने सालार कहीं नहीं टिकेगी। लेकिन साउथ में प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। भले प्रभास की पिछली कुछ फिल्में (साहो, राधे श्याम, आदिपुरुष) सुपरफ्लॉप रही हैं.. लेकिन वहां पहले दिन 'सालार' का पलड़ा भारी रहने के आसार हैं।

डंकी से भी भारत में 500-600 करोड़ तक की कमाई की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन सालार की वजह से फिल्म की कमाई साउथ में जरूर प्रभावित होगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स इस क्लैश के साथ आगे बढ़ते हैं.. या सालार को 2024 के लिए बढ़ाया जाएगा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X