..................... Shahrukh Khan to become only Bollywood actor to cross 1000 crore twice at box office in single year - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan Box Office: एक साल में दो बार 1000 करोड़ पार करने वाले एकमात्र सुपरस्टार बनेंगे शाहरुख खान!

shahrukh-khan-to-become-only-bollywood-actor-to-cross-1000-crore-mark-at-box-office-in-single-year

Shahrukh Khan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में दस्तक देने से महज कुछ घंटों की दूरी पर है। फिल्म रिलीज होने से पहले ही, एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म के मौजूदा क्रेज को देखते हुए ट्रेड पंडितों का मानना है कि 'जवान' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग लेगी।

कोई शक नहीं कि पठान के बाद, शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान के साथ भी सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाले हैं। जहां पठान बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी थी, वहीं अब जवान के साथ शाहरुख खुद अपना रिकॉर्ड भी तोड़ने वाले हैं।

एक साल में 1000 करोड़ की कमाई

खास बात है कि यदि जवान भी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेती है.. तो शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बॉलीवुड सुपरस्टार होंगे। इससे पहले पठान ने 545 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, जवान से भी ऐसे ही कलेक्शन की उम्मीदें हैं। इतना ही नहीं, दिसंबर में शाहरुख की डंकी भी रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार के पास था ये खास रिकॉर्ड

इससे पहले एक ही साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर थे अक्षय कुमार। जिन्होंने साल 2019 में 4 फिल्में दी हैं और चारों फिल्मों ने मिलाकर 750 करोड़ से आसपास की कमाई की थी। इसके अलावा, सलमान खान ने भी एक साल में दो फिल्मों के साथ 500 करोड़ का बिजनेस किया है। लेकिन अब शाहरुख खान साल 2023 में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले हैं, जिसे तोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।

Read more about: shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X