..................... Shahrukh Khan to beat Aamir Khan, becomes only Indian actor to make collection of over 2100 crore at box office in single year - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान ने आमिर खान को छोड़ा पीछे, बॉक्स ऑफिस पर 1 साल में 2100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रचेंगे इतिहास

shahrukh-khan-to-beat-aamir-khan-becomes-only-indian-actor-to-make-collection-of-over-2100-crore

Shahrukh Khan to beat Aamir Khan: पहले फिल्म पठान और अब जवान के साथ, शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। कोई शक नहीं कि 2023 में आई फिल्मों के साथ शाहरुख एक बार फिर बॉक्स ऑफिस किंग बनकर उभरे हैं और उन्होंने कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिसे आने वाले सालों में किसी भी अभिनेता के लिए तोड़ना काफी मुश्किल होगा।

पठान के साथ शाहरुख खान ने 400 करोड़ और 500 करोड़ क्लब की शुरुआत की। वहीं, अब जवान के साथ ट्रेड पंडितों की मानें तो 600 करोड़ क्लब की शुरुआत होने वाली है। इतना ही नहीं, बल्कि सिर्फ भारत में हुए कलेक्शन को देंखे.. तो शाहरुख खान एकमात्र ऐसे स्टार हैं, जो एक साल में 1000 करोड़ का कलेक्शन दे चुके हैं। वहीं, अब उनकी तीसरी फिल्म 'डंकी' दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन

इसके अलावा, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आमिर खान को पछाड़कर शाहरुख खान एक साल में बॉक्स ऑफिस पर 2100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बनने वाले हैं। पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, जवान ने महज 11 दिनों में 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। डंकी के साथ शाहरुख 3000 करोड़ तक पहुंच सकते हैं। जवान और पठान के साथ शाहरुख ने दंगल, आरआरआर जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

यहां देंखे एक साल में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाले अभिनेता-

आमिर खान- 2024 करोड़ (साल 2016, फिल्म दंगल)
शाहरुख खान- 1908 करोड़ (कमाना जारी है.. पठान, जवान)
सलमान खान- 1350 करोड़ (साल 2015, बजरंगी भाईजान, सुलतान)
अक्षय कुमार- 1200 करोड़ (साल 2019- केसरी, गुड न्यूज, मिशन मंगल, हाउसफुल 4)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X