..................... Shahrukh Khan takes back Highest grosser crown from Sunny Deol, Jawan beats Gadar 2 lifetime collection - Hindi Filmibeat

'जवान' ने 'गदर 2' को पछाड़ा, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, शाहरुख खान के नाम धमाकेदार रिकॉर्ड

shahrukh-khan-takes-back-highest-grosser-crown-from-sunny-deol-jawan-beats-gadar-2-collection

Jawan Becomes Highest Grossing Hindi Film: जवान की बेमिसाल सफलता के साथ ही शाहरुख खान ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे पार कर पाना अब किसी भी अभिनेता के लिए काफी मुश्किल है। बता दें, हिंदी में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप दो फिल्में शाहरुख खान की है।

किंग खान एक ही साल में जवान और पठान के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र अभिनेता बन गए। जवान न केवल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शाहरुख खान की दूसरी फिल्म है, बल्कि 600 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म भी हो सकती है।

सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई जवान

बीते दिन गदर 2 ने पठान के कलेक्शन को पार कर हाईएस्टर ग्रासर का खिताब अपने नाम किया था, जिसे एक दिन बाद ही जवान ने वापस अपने पास छीन लिया है। जी हां, जवान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। शाहरुख खान ने फिर से रिकॉर्ड तोड़ते हुए और फिल्म इंडस्ट्री के लिए नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।

जवान ने हिंदी में 525.50 करोड़ और भारत में सभी भाषाओं को मिला बॉक्स ऑफिस पर कुल 584.32 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1043 करोड़ से अधिक की कमाई करके सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

शाहरुख खान अभिनीत 'रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट' की जवान, 7 सितंबर, 2023 को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचकर कई नए रिकॉर्ड बना रही है और बॉक्स ऑफिस पर बड़े पैमाने पर कमाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X