दो- चार फिल्में 'फ्लॉप' हो जाए.. फिर भी BOX OFFICE रहेगा शाहरूख खान के नाम
यह तो हमने आपको बता ही दिया है कि शाहरूख खान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाला है। जी हां, हालिया रिलीज फिल्म फैन भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल ना दिखा पाई हो, लेकिन बॉलीवुड के किंग तो शाहरूख ही हैं।
फैन शाहरूख के करियर की 20वीं फ्लॉप फिल्म है। लेकिन बता दें, अभी भी शाहरूख बाकी सितारों से काफी आगे हैं। जी हां, सलमान खान हों या आमिर, अक्षय कुमार.. हिट फिल्मों के मामले में शाहरूख खान सबसे आगे हैं।
शाहरूख की वजह से ही 'फ्लॉप' हुई FAN.. सालों पुराना बदला है ये!
24 सालों में शाहरूख खान ने 14 हिट, 4 सुपरहिट, 5 ब्लॉकबस्टर और 3 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। कोई शक नहीं कि शाहरूख खान ने फिल्म इंडस्ट्री को कुछ यादगार फिल्में दी हैं, जिसे सालों याद रखा जाएगा।
लिहाजा, फैन फ्लॉप हो या हिट, इससे शाहरूख खान की सफलता की कहानी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। लेकिन हां, हमें इंतजार है एक बार फिर शाहरूख की धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कमाई का। जो कि उन्हें इस लिस्ट में और भी ऊपर ले जाएगा।
यहां जानें बॉलीवुड एक्टर्स का क्या है Success Ratio:


Click it and Unblock the Notifications