शाहरुख खान की पठान की एडवांस बुकिंग दमदार शुरुआत, कुछ घंटों में बिके लाखों टिकट

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग की दमदार शुरुआत, कुछ घंटों में बिके लाखों टिकट
शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से देश भर में शुरू हो गई है। लेकिन कुछ मल्टीप्लेक्स चेन में इसकी शुरुआत बुधवार से ही हो गई थी और खास बात यह है कि, 'पठान' की एडवांस बुकिंग की दमदार शुरुआत हुई है। जाहिर है, शाहरुख खान लंबे अरसे बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं और ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि फिल्म की ओपनिंग काफी शानदार होगी।
देशभर में तीन बड़े मल्टीप्लेक्स चेन की रिपोर्ट बताती है कि 12 से 14 घंटों में 'पठान' के 1,17,000 से अधिक टिकट बुक किए गए हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही करोड़ों रुपये की कमाई कर चुकी है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि यह महज कुछ घंटों के आंकड़े हैं जबकि, फिल्म रिलीज होने में अभी भी 5 दिनों का वक्त है। ऐसे में इन आंकड़ों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
जाने माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, गुरुवार रात 11:30 बजे तक पीवीआर सिनेमा में 'पठान' की 51,000 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। जबकि आईनॉक्स में 38,500 टिकटें, और सिनेपॉलिस में 27,500 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है।
वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कई सिंगल थियेटर में रिलीज के दिन की शोज हाउसफुल हो चुके हैं। यहां तक कि फिल्म की एडवांस बुकिंग 'ब्रह्मास्त्र' से भी बेहतर है। हालांकि, अभी भी यह 'बाहुबली 2' और 'केजीएफ 2' से पीछे है। ऐसे में शाहरुख खान की फिल्म को कमाल की ओपनिंग मिल सकती है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार महज कुछ घंटों में फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि सिंगल थियेटर में भी फिल्म कमाल की कमाई करने वाली है। अगर एडवांस बुकिंग की रफ्तार इसी तरह रही तो पहले सप्ताह ही फिल्म कमाई के मामले में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











