#Hafta: शाहरूख खान की रईस केवल सात दिन में रिकॉर्ड तोड़ने लगी!
शाहरूख खान की रईस 100 करोड़ के करीब पहुंच रही है और फिल्म की सफलता की पार्टी हो चुकी है। लेकिन रिलीज़ के सात दिन के अंदर फिल्म ने कई रिकॉर्ड बना लिए हैं और कई तोड़ दिए हैं।
शाहरूख खान की रईस अब चैन की सांस ले सकती है। फिल्म धीरे धीरे 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है। वहीं दूसरी तरफ रिलीज़ के 7 दिनों में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ लिए हैं और कई रिकॉर्ड बना भी लिए हैं।
जब से ऋतिक रोशन की काबिल के साथ शाहरूख खान की रईस भिड़ने वाली थी तब से सिनेमा प्रेमी इस क्लैश को लेकर काफी डरे हुए थे कि दोनों ही फिल्में अपना नुकसान कर रही हैं।

लेकिन अब दोनों ही फिल्मों के प्रोड्यूसर ऑल इज़ वेल कर सकते हैं क्योंकि दोनों ही फिल्में हिट हो चुकी हैं। इतना ही नहीं दोनों ही फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही हैं।
वहीं शाहरूख खान की रईस एक के बाद एक फिल्म के नाम से रिकॉर्ड बना रही है। जहां 26 जनवरी वीकेंड पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों में सबसे ज़्यादा ओपनिंग रईस ने अपने नाम की, वहीं सबसे बड़ा वीकेंड का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
[रईस Vs काबिल: जानिए बॉक्स ऑफिस पर कौन बिका और कौन टिका!]
दूसरी तरफ क्लैश होने के बावजूद सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप स्थान पर रईस आ चुकी है। इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो फिल्म ने यूके में आमिर खान की दंगल से ज़्यादा ओपनिंग ली।
हालांकि इन्हीं रिकॉर्ड्स के साथ शाहरूख का एक रिकॉर्ड और बच गया है और वो है उनका क्लैश रिकॉर्ड। जब भी कोई भी फिल्म शाहरूख खान से भिड़ी है तो वो नहीं टिकी है। देखिए शाहरूख का क्लैश स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications