Pathaan Box Office: शाहरुख खान की पठान ने सिर्फ दिल्ली- यूपी में कर ली इतने करोड़ की कमाई, बनाया इतिहास

Pathaan Box Office: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने 20 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 953 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है। फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 493.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, वहीं ओवरसीज में फिल्म 360 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
वहीं, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दिल्ली/यूपी सर्किट में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, यह इतिहास में इस आंकड़े को छूने वाली पहली फिल्म बन गई है। पठान ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड कायम किया है।
अजय देवगन की तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर को पीछे करते हुए पठान मुंबई में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने मुंबई में 140 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। यहां इससे ऊपर फिलहाल केजीएफ 2 (148 करोड़) और बाहुबली 2 (190 करोड़) हैं।
वहीं पठान ने दिल्ली/यूपी सर्किट में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में इतिहास है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म से पहले किसी और फिल्म ने इस सर्किट में शतक नहीं लगाया था। यहां तक कि बाहुबली 2 ने नेट कलेक्शन में लगभग 98 करोड़ बनाकर अपना सफर खत्म किया था। इसलिए, यह पठान की टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है।
पठान ने अपने तीसरे सोमवार को 4.20 करोड़ की कमाई की है। जिसमें हिंदी में 4.10 करोड़ और बाकी भाषाओं में 10 लाख का कलेक्शन है। वहीं, पठान ने ओवरसीज में 43.81 मिलियन डॉलर दर्ज किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
