Pathaan Box Office: शाहरुख की फिल्म ने कमाया 100 % से ऊपर का मुनाफा, 2023 की पहली सुपरहिट, जानें बजट और कमाई

shahrukh-khan-s-pathaan-crosses-profit-of-100-percent-at-the-box-office-first-blockbuster-of-2023

Pathaan Box Office: रिलीज के 27 दिनों बाद भी पठान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 516.92 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह 1000 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है। कोई शक नहीं कि यह 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

खास बात है कि पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा लिया है। बता दें, 250 करोड़ के बजट पर बनी पठान ने अब तक 266.92 करोड़ ROI (return of investment) कमा लिया है, लिहाजा, फिल्म की प्रॉफिट है- 106.76 प्रतिशत। पठान सुपरहिट हो चुकी है।

खास बात है कि इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्में शहजादा और Ant Man 3 के खराब प्रदर्शन की वजह से पठान के शोज में 25 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई है।

बाहुबली 2 को करेगी पार

बाहुबली 2 को करेगी पार

फिल्म ने सिनेमाघरों में 27 दिन पूरे कर लिए हैं और इस समय यह अपने चौथे सप्ताह में है। इतने दिनों में, पठान ने बॉलीवुड फिल्मों द्वारा स्थापित लगभग हर एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं, अगले यह बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न के हिंदी लाइफ़टाइम (511.30 करोड़) को पार कर एक और रिकॉर्ड बनाने वाली है। अब जबकि पठान के शोज भी बढ़ चुके हैं, यह आंकड़ा कोई मुश्किल नहीं है।

वर्ल्डवाइड 1000 करोड़

वर्ल्डवाइड 1000 करोड़

वहीं, पठान वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ (gross) का आंकड़ा पार कर चुकी है। जी हां, दंगल के बाद यह बॉलीवुड ऐसी फिल्म है, जो इस आंकड़े तक पहुंच पाई है। हालांकि खास बात है कि पठान ने बिना चीन में रिलीज हुए ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली है। फिल्म ने ओवरसीज में 45.72 मिलियन डॉलर दर्ज किए हैं।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

पठान अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है और YRF के स्पाई यूनिवर्स की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। बता दें, यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है।

Read more about: pathaan box office shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X