50 Days of Pathaan: सिनेमाघरों में 50 दिनों तक तहलका मचा रहे हैं शाहरुख खान, जानें कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

shahrukh-khan-s-pathaan-celebrating-50-days-in-theatres-know-total-box-office-collection

50 Days of Pathaan: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिये हैं। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए फिल्म को पूरे भारत में 800 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। बता दें, यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन कर इतिहास रच चुकी है।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान अब तक बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 540 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। सिर्फ हिंदी में फिल्म ने 521.50 करोड़ की कमाई कर ली है।

25 जनवरी को फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी और ओपनिंग के साथ ही इसने रिकॉर्ड बनाना शुरु कर दिया था। सबसे बड़ी ओपनिंग, सबसे बड़ा हफ्ता से लेकर सबसे बड़ा महीना और सबसे बड़ी हिंदी फिल्म.. पठान ने सब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

जहां भारत में फिल्म ने 540 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड पठान 1045 करोड़ पार पहुंच चुकी है। फिल्म ने ओवरसीज में भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये एक्शन- एंटरटेनर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

2017 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 ने हिंदी में 510.99 करोड़ का कलेक्शन किया था। पांच साल से यह टॉप पोजिशन से कायम थी। लेकिन पठान ने इसे पछाड़कर टॉप पोजिशन पर कब्जा कर लिया है।

फिल्म के सक्सेस पर बोले डायरेक्टर

फिल्म के सक्सेस पर बोले डायरेक्टर

फिल्म की सफलता पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूं और साथ ही दर्शकों का आभारी हूं कि पठान विश्व स्तर पर लोगों का मनोरंजन करने में सफल रहा है। दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई और हिंदी में 500 करोड़ रुपये की कमाई करना एक ऐतिहासिक बात है, और लोगों ने पठान पर जो प्यार बरसाया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।"

सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

सिद्धार्थ स्वीकार करते हैं कि वह चाहते थे कि पठान हिंदी सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हो। वे कहते हैं, "जब हमने पठान को एक ऐसी स्टारकास्ट के साथ बनाने की तैयारी की थी, तो मुझे पता था कि हम अब तक के सबसे बड़े आकंड़ों की दौड़ में हैं, लेकिन मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पठान भारत में 400 करोड़ और अब 500 करोड़ तक पहुंचने वाली पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी। यह उपलब्धि अविश्वसनीय है, और इसने मुझे और हमारी टीम को और वाईआरएफ में हम सभी को और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है।"

Read more about: pathaan shahrukh khan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X