Pathaan Day 11 Box Office: बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बनी शाहरुख खान की पठान, दंगल को पछाड़ा

shahrukh-khan-s-pathaan-beats-dangal-becomes-first-hindi-film-to-cross-400-crore-at-box-office

Pathaan beats Dangal: सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यशराज फिल्म्स की पठान एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म घरेलू और ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। बता दें, पठान भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है।

पठान ने अपने 11वें दिन (दूसरे शनिवार) को भारत में 23.25 करोड़ नेट (हिंदी - 22.50 करोड़, सभी डब संस्करण - 0.75 करोड़) की कमाई की है। वहीं, 11 दिनों में, पठान ने ओवरसीज में 36.67 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है।

भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 401.40 करोड़ पहुंच चुका है, जिसमें हिंदी - 387 करोड़ और डब - 14.40 करोड़ है। कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 780 करोड़ है, जिसमें भारत में 481 करोड़ (gross) और विदेशों में 299 करोड़ (gross) है।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण स्टारर पठान अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है और YRF के स्पाई यूनिवर्स की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

बहरहाल, यहां जानें भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्में-

पठान

पठान

25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने 11 दिनों में 401.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आराम से 500 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

दंगल

दंगल

आमिर खान की इस फिल्म ने लंबे समय तक बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाए रखा। 2016 में आई इस फिल्म ने 387.38 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे पठान ने पार कर लिया है।

संजू

संजू

साल 2018 में आई रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 342.53 करोड़ का कलेक्शन किया था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

पीके

पीके

साल 2014 में आई, आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म ने 340.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के साथ आमिर खान ने 300 करोड़ क्लब की शुरुआत की थी।

टाइगर जिंदा है

टाइगर जिंदा है

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने 339.16 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। ये भी यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है।

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान

सलमान खान की पहली 300 करोड़ी फिल्म थी बजरंगी भाईजान। साल 2015 में आई, कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 320.34 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X