Pathaan Box Office: बाहुबली 2, दंगल से पद्मावत तक, सभी फिल्मों को पठान ने दी मात, ओवरसीज में शाहरुख खान की धूम

shahrukh-khan-s-pathaan-beats-baahubali-2-padmaavat-dhoom-3-at-the-box-office-in-uk-and-new-zealand

Pathaan Overseas Box Office: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान दुनियाभर में सफलता के झंडे गाड़ रही है। भारत ही नहीं, ओवरसीज में फिल्म बेमिसाल कमाई कर रही है, जिसकी झलक बॉक्स ऑफिस पर देखी जा सकती है। बता दें, वर्ल्डवाइड फिल्म 850 करोड़ (gross) तक का कलेक्शन कर चुकी है।

ओवरसीज में शाहरुख खान का क्रेज तो हम पहले भी देख चुके हैं.. लिहाजा, पठान भी कुछ अलग नहीं रही है। पठान ने यूके और न्यूजीलैंड में बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2, पद्मावत, धूम 3 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। जी हां, महज 2 हफ्ते में ही पठान इन देशों में सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन फिल्म बनकर उभरी है।

बता दें, ओवरसीज में फिल्म ने अब तक 323 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म की कमाई 446 करोड़ तक पहुंच चुकी है। यशराज फिल्म्स की पठान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

ओवरसीज में कमाई

ओवरसीज में कमाई

ओवरसीज में फिल्म ने मुख्य तौर पर यूएई, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके और न्यूजीलैंड में कमाई की है। खासकर यूके और न्यूजीलैंड में पठान अब तक की सबसे ज्यादा भारतीय ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

यूके में सबसे बड़ी इंडियन फिल्म

यूके में सबसे बड़ी इंडियन फिल्म

यूके में अब तक शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ने £3.40 मिलियन से ज्यादा का कुल कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म ने धूम 3 (£2.71M) और बजरंगी भाईजान (£2.66M) जैसे बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख की माई नेम इज खान अब £2.62M की कमाई के साथ चौथे स्थान पर खिसक आई है, इसके बाद दंगल (£2.56M) अब सूची में 5वें स्थान पर है।

न्यूजीलैंड में किंग खान का जादू

न्यूजीलैंड में किंग खान का जादू

पठान न्यूजीलैंड में भी अपना जादू बिखेर रही है। NZ $ 1.22M की कमाई के साथ, इसने पद्मावत (NZ $ 872K) और बाहुबली 2 (NZ $ 825K) को दूसरे और तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। वहीं, टाइगर ज़िंदा है (NZ$824K) और हाउसफुल 4 (NZ$667K) के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

100 मिलियन डॉलर पार

100 मिलियन डॉलर पार

शाहरुख खान स्टारर पठान ने बिना चीन रिलीज के दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर $100 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म है। बिना चीन में रिलीज हुए फिल्म 103 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X