..................... Pathaan Box Office: 'पठान' शाहरुख खान ने बाहुबली 2 को पछाड़ा, बनी ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म | Shahrukh Khan's Pathaan Beats Baahubali 2, Becomes Highest-Grossing Indian Film In Australia Ever! - Hindi Filmibeat

Pathaan Box Office: 'पठान' शाहरुख खान ने बाहुबली 2 को पछाड़ा, बनी ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

shahrukh-khan-s-pathaan-beats-baahubali-2-becomes-highest-grossing-indian-film-in-australia-ever

Pathaan Overseas Box Office: यशराज फिल्म्स की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड गढ़ रही है। भारत में ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 22 दिन गुजार लिये हैं और अब तक शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 970 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है।

ओवरसीज में पठान ने अब तक कुल 365 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, खास बात है कि ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। बाहुबली 2 को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया में पठान सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है।

पठान ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 4.51 मिलियन डॉलर (25.77 करोड़) का कलेक्शन है, जबकि बाहुबली 2: द कन्क्लूजन की कुल कमाई 4.50 मिलियन डॉलर (25.71 करोड़) की थी। टॉप 5 में अन्य तीन फिल्में हैं- आरआरआर (3.6 मिलियन डॉलर), केजीएफ (3.45 मिलियन डॉलर) और पद्मावत (3.16 मिलियन डॉलर)।

भारत में कमाई की बात करें तो, सभी भाषाओं को मिलाकर पठान ने 22 दिनों में 502.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ यह 500 करोड़ क्लब में कदम रखने वाली पहली फिल्म बन चुकी है। वहीं, सिर्फ हिंदी में फिल्म ने अब तक 484.85 करोड़ का बिजनेस किया है। पठान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। कुछ ही दिनों में यह वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दिल्ली/यूपी सर्किट में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, यह इतिहास में इस आंकड़े को छूने वाली पहली फिल्म बन गई है। पठान ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड कायम किया है।

Read more about: pathaan shahrukh khan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X