#Takkar: शाहरूख की सबसे महंगी फिल्म को ब्लॉकबस्टर सीक्वल से क्लैश!
शाहरूख खान और क्लैश एक दूसरे के साथी बन चुके हैं। उनकी फिल्में अनाउंस बाद में होती हैं, क्लैश पहले कर जाती है। अब उनकी सबसे महंगी फिल्म पर लटक रही है क्लैश की तलवार।
शाहरूख खान के लिए दिन आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। अब अगर सूत्रों की मानें तो उनकी आनंद एल राय वाली फिल्म पर तलवार लटक रही है। फिल्म की रिलीज़ डेट रेड चिलीज़ अनाउंस कर चुका है। लेकिन अब इस फिल्म को मिलने वाली है एक ब्लॉकबस्टर टक्कर।
हालांकि ये टक्कर देशी नहीं विदेशी है। शाहरूख खान की ये बौने वाली फिल्म हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर अवतार के सीक्वल से क्लैश होगी। दोनों ही फिल्में 25 दिसंबर 2018 को रिलीज़ हो रही हैं।

अब पिछले कई समय से हॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड फिल्मों की बैंड बजा रही हैं। इसी साल द जंगल बुक ने फैन की बैंड बजा दी थी। जानिए कितनी हॉलीवुड फिल्मों ने बॉलीवुड को पानी पिलाया है।
बहरहाल, शाहरूख खान बॉलीवुड के क्लैश किंग रहे हैं। हालांकि शाहरूख खान ये एलान कर चुके हैं कि वो अच्छी तरह से जानते हैं कि अब वो बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस किंग नहीं रहे बॉक्स ऑफिस गवाह है कि आज तक शाहरूख के सामने कोई नहीं टिका है -


Click it and Unblock the Notifications