जवान और पठान के साथ, शाहरुख खान ने 74 साल पहले राज कपूर द्वारा बनाया गया इतिहास दोहराया, धमाकेदार रिकॉर्ड!

shahrukh-khan-repeat-history-made-by-raj-kapoor-74-years-ago-delivered-2-all-time-grossers-in-1-year

Shahrukh Khan's Box Office Records: शाहरुख खान ने इस साल पठान और जवान के साथ ऐसा बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है, जिसे देखकर सभी हैरान हैं। जहां पठान 500 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी, वहीं अब जवान 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने को तैयार है।

2023 जनवरी में रिलीज हुई पठान ने भारत में 543 करोड़ का कलेक्शन किया था और बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हुई। अगस्त में रिलीज हुई गदर 2 ने फिर पठान का आंकड़ा पार किया.. और अब शाहरुख की ही जवान वापस गदर 2 को पछाड़कर सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है। जवान अब तक 584 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

राज कपूर और शाहरुख खान के नाम एक खास रिकॉर्ड

खास बात है कि पठान और जवान के साथ शाहरुख खान ने एक ही साल में दो ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में दी हैं। ऐसा धमाकेदार रिकॉर्ड शाहरुख खान से पहले सिर्फ शोमैन राज कपूर के नाम था।

1949 में, राज कपूर ने दो सुपर डुपर हिट फ़िल्में दी थीं- अंदाज़ और बरसात। दोनों ही ऑल टाइम ग्रॉसर बनीं। बरसात ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की थी, वहीं अंदाज़ ने 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, अब राज कपूर के साथ इस रिकॉर्ड को शाहरुख खान भी बांट रहे हैं।

पठान के 543 करोड़ और जवान के 584 करोड़ (कमाई जारी है)के साथ, शाहरुख एक ही वर्ष में दो ऑल टाइम ग्रॉसर देने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता हैं। बता दें, जवान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1055 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये सुपर डुपर हिट साबित हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X